Home झारखण्ड श्रम विभाग ने फ्रंटलाइन आउटसोर्सिंग कंपनी को किया नोटिस जारी
झारखण्डराज्य

श्रम विभाग ने फ्रंटलाइन आउटसोर्सिंग कंपनी को किया नोटिस जारी

Share
Share

शराब दुकानों में कार्य कर रहे सुरक्षाकर्मियों का पाँच महीने का वेतन का नहीं किया गया था भुगतान

उपायुक्त के जनता दरबार में सुरक्षा कर्मियों ने लगायी थी गुहार

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के जनता दरबार में पूर्व में शराब दुकानों में कार्य कर रहे सुरक्षाकर्मियो ने 5 महीने बकाया वेतन दिलाने की गुहार लगायी है।

आउटसोर्सिंग कंपनी फ्रंटलाइन एनसीआर बिजनस सॉल्यूशन के द्वारा 135 सुरक्षा कर्मी जिले के विभिन्न श्शराब दुकानों में कार्यरत थे , परंतु 1 सितंबर 2025 से शराब निजी हाथों में जाने से आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा कार्यरत 135 सुरक्षाकर्मी 5 महीने का लगभग 85 लाख रुपया भुगतान नहीं कर रही है ।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निदेश पर श्रम विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है ।सहायक श्रमायुक्त नें बताया कि मजदूरी भुगतान अधिनियम 1936 के धारा 5 के अनुसार 7-10 तारीख के बीच में सभी नियोजकों द्वारा वेतन भुगतान किया जाना है।

फ्रंटलाइन एनसीआर बिजनस आउटसोर्सिंग कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है , यदि सभी कर्मियों का भुगतान नहीं करता है तो श्रम न्यायालय में जुर्माना / मुआवजा के साथ मुकदमा दायर कर दी जाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...