Home झारखण्ड प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आमजनो को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य – उपायुक्त
झारखण्डराज्य

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आमजनो को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य – उपायुक्त

Share
Share

उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

धनबाद : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रचार रथ को समाहरणालय परिसर से सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि प्रचार रथ के माध्यम से विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी। इसके अंतर्गत गुलाबी, पीला एवं हरा राशन कार्डधारकों को मिलने वाले खाद्यान्न जैसे चावल, चना, दाल, नमक, चीनी, धोती-साड़ी आदि की जानकारी दी जाएगी, ताकि लाभुक समय पर अपने निर्धारित कोटे की सामग्री प्राप्त कर सकें।

उन्होंने बताया की प्रचार रथ विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामीण इलाकों का भ्रमण कर लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही यह पहल जन वितरण प्रणाली की पारदर्शिता सुनिश्चित करने में भी सहायक होगी।

मौके पर एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...