Home झारखण्ड राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग।
झारखण्डराज्य

राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग।

Share
Demand for compensation to the victims of Rajbari fire.
Share

धनबाद । राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित रामजी गोप उर्फ धर्मा को आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को वार्ड एक के पार्षद मधुमाला ने बाघमारा अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू से मुलाकात की। इस दौरान रामजी गोप की मां ख़ैरेला देवी भी मौजूद रही। ख़ैरेला देवी ने बाघमारा सीओ को आपबीती सुनाई तथा बताया कि इस अग्निकांड हादसा ने उसका सबकुछ बर्बाद कर दिया। न तो खाने के लिए एक दाना छोड़ा और न ही भविष्य के लिए जमा पूंजी। लाखों के सामान के साथ – साथ सभी गहना जेवर और आवश्यक कागजात भी जल गए। उन्होंने नम आंखों से सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की।

मधुमाला ने सीओ को पीड़ित की ओर से मुआवजा राशि की मांग हेतु आवेदन पत्र सौंपा तथा कहा कि अग्निकांड हादसे के बाद पीड़ित आर्थिक और मानसिक रूप से अत्यंत ही कठिनाइयों से गुजर रहा है। यदि सरकार की ओर से पीड़ित को कुछ सहायता राशि मिल जाएगी तो पीड़ित को थोड़ी बहुत राहत मिल जाएगी। उन्होंने बाघमारा सीओ से पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू ने मामले को गंभीरता से लिया और अंचल निरीक्षक महेश कुमार को तत्काल जांच पड़ताल करने और रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने पार्षद मधुमाला एवं पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से उचित मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर रामजी गोप, श्रीकांत चटर्जी, गणेश मोदक, दीपक गोप, ख़ैरेला देवी, मोनू गोप, मुकेश गोप एवं अन्य उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...