Home झारखण्ड डीईओ ने की केजीबीवी व आवासीय विद्यालयों के वार्डन के साथ बैठक।
झारखण्डराज्य

डीईओ ने की केजीबीवी व आवासीय विद्यालयों के वार्डन के साथ बैठक।

Share
Share

धनबाद । जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक झा की अध्यक्षता में जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के वार्डन एवं लेखपाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में विद्यालयों में बालिकाओं के नामांकन हेतु रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर अपने-अपने विद्यालय की पोषक क्षेत्र (प्रखंड) के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यकों के जनसंख्या प्रतिशत के आधार पर सीटों की गणना करते हुए व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित कर नामांकन हेतु योग्य बालिकाओं का चयन कर प्रखंड चयन समिति से अनुमोदन करते हुए जिला कार्यालय को 5 मार्च तक सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

इस हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि ऐसे बच्चियों की सूची 15 फरवरी तक संबंधित प्रखंड के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में जमा किया जाना है। तत्पश्चात 15 फरवरी 2026 से 5 मार्च 2026 तक आवेदनों की स्क्रुटनी करते हुए प्रखंड चयन समिति से अनुशंसा करते हुए जिला कार्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

तत्पश्चात जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा नामांकन हेतु सूची को अनुमोदित करते हुए सभी आवासीय विद्यालयों को उपलब्ध करा दी जाएगी। नामांकन हेतु रिक्त सीटों का 75% पर आरक्षित श्रेणी के बच्चों का नामांकन तथा शेष 25% पर बीपीएल कोटि के परिवारों के बच्चों का नामांकन किया जाना है ।

वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में नामांकन के संबंध में निर्देश दिया गया कि पूरे जिले भर से अनाथ बच्चे, एकल अभिभावक, नक्सल प्रभावित बच्चों, कोविड काल के दौरान अनाथ हो जाने वाले बच्चे, ईंट भट्ठे में कार्य करने वाले मजदूरों के बच्चे, आदिम जनजाति के बच्चे, आदि का नामांकन लिया जाना है। ऐसे बच्चों से पूरे जिले से आवेदन लेने हेतु वार्डन को निर्देशित किया गया। साथ ही इस संबंध में सभी प्रखंडों से संपर्क कर ऐसे बच्चों की सूची प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में सभी आवासीय विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, प्रोजेक्ट रेल की मासिक परीक्षा के आधार पर प्राप्त परिणामों के अनुसार बच्चों का शत प्रतिशत अधिगम सुनिश्चित हो, इसका प्रयास करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी कस्तूरबा गांधी झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में सीसीटीवी क्रियाशील रखने, सभी छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने, 2026 के वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा में बच्चियों के 100% सफलता हेतु सभी संभव प्रयास करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में आशीष कुमार जिला अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, अशोक कुमार पांडे सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, नीतू सिंह सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, एनिमा सिंह जेंडर कोऑर्डिनेटर सहित सभी प्रखंडों के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, झारखंड आवासीय विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के वार्डन एवं लेखपाल उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles