Home झारखण्ड जिला प्रशिक्षण के लिए पहुंचे उप समाहर्ता, उपायुक्त से की मुलाकात।
झारखण्डराज्य

जिला प्रशिक्षण के लिए पहुंचे उप समाहर्ता, उपायुक्त से की मुलाकात।

Share
Deputy Collector arrived for district training, met the Deputy Commissioner.
Share

धनबाद । झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग की ओर से संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के माध्यम से नियुक्त उप समाहर्ताओं को जिला प्रशिक्षण के लिए विभिन्न जिलों में पदस्थापित किया गया है।

इसी क्रम में शनिवार को धनबाद में प्रशिक्षण के लिए पदस्थापित पांच उप समाहर्ता पहुंचे। सभी अधिकारियों ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन से औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने सभी अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें जिले की प्रशासनिक व्यवस्था व कार्यप्रणाली से अवगत कराया। साथ ही प्रशिक्षण अवधि के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों को समझने और जिम्मेदारी के साथ अनुभव लेने की सलाह दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...