Home झारखण्ड कृषि सांख्यिकी पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन।
झारखण्डराज्य

कृषि सांख्यिकी पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन।

Share
Organization of training session on Agricultural Statistics.
Share

धनबाद । शनिवार को न्यू टाउन हॉल में जिला सांख्यिकी विभाग ने कृषि सांख्यिकी से संबंधित प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया।

प्रशिक्षण में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उमेश लोहरा ने कृषि सांख्यिकी के महत्व पर प्रकाश डाला। सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार सिंह ने फसल का क्षेत्रिय सर्वेक्षण, प्रेक्षक मूल्य, फसल कटनी प्रयोग सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया। वहीं श्री प्रमोद कुमार ने फसल कटनी से संबंधित सीसीई अग्नि एप के उपयोग करने की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी।

प्रशिक्षण में कृषि, सहकारिता एवं राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी अंचल निरीक्षक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, जनसेवक शामिल हुए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...