Home झारखण्ड उपायुक्त आदित्य रंजन ने की झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) की समीक्षात्मक बैठक
झारखण्डराज्य

उपायुक्त आदित्य रंजन ने की झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) की समीक्षात्मक बैठक

Share
Share

बेलगाड़िया में विस्थापितों हेतु स्किल डेवलपमेंट एवं रोजगार को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में 19 जून को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) की समीक्षा बैठक की गई।
इस दौरान जेआरडीए के तहत चल रहे सभी विकास कार्य एवं योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) की अद्यतन स्थिति एवं पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों पर हुए कार्य की जानकारी जेआरडीए के संबंधित पदाधिकारी से ली। साथ हीं उन्होंने बेलगाड़िया में विस्थापितों हेतु संभावनाएं एवं अवसर की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने बेलगाड़िया में रह रहे युवाओं एवं बेरोजगारों हेतु संबंधित अधिकारियों को कौशल विकास कार्यक्रम को प्रभावी बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया। वहीं, उन्हें प्लेसमेंट देने और रोजगार देने के लिए कहा गया। साथ हीं बेलगाड़िया में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा, मूलभूत सुविधाएं समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर संबंधित पदाधिकारियों को प्रगति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मौके पर जेआरडीए के पदाधिकारी एवं कर्मी, डीएमएफटी के पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...