Home झारखण्ड उपायुक्त व एसएसपी ने धनबाद पुलिस को मिले आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त व एसएसपी ने धनबाद पुलिस को मिले आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Share
Deputy Commissioner and SSP flagged off the modern vehicles received by Dhanbad Police.
Share

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत होगी कानून – व्यवस्था।

धनबाद । राज्य सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस को उपलब्ध कराए गए 40 महिन्द्रा बोलेरो वाहनों को सोमवार को पुलिस लाइन से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि धनबाद पुलिस के बेड़े में नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। शहर के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।‌कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पुलिस को आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। दुर्गा पूजा से पहले इन्हें स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के सभी जिलों को नए वाहन आवंटित किए गए हैं। इसी क्रम में धनबाद को 40 बोलेरो वाहन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें विभिन्न थाना और अंचल कार्यालयों में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त धनबाद पुलिस को 45 अपाचे मोटरसाइकिल भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका उपयोग विशेष रूप से गश्त और त्वरित कार्रवाई के लिए किया जाएगा।

एसएसपी ने कहा कि सभी वाहनों के सही संचालन और रखरखाव के लिए संबंधित पदाधिकारियों और वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इन वाहनों के माध्यम से पुलिस की पेट्रोलिंग और भी प्रभावी होगी, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का भाव मजबूत होगा। किसी भी घटना या सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने और जरूरतमंदों तक शीघ्र मदद पहुंचाने में भी इन वाहनों से काफी सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले वित्तीय वर्ष में भी धनबाद पुलिस को और नए वाहन मिलने की संभावना है, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।

इन थाना और पुलिस अंचल कार्यालयों को मिले वाहन की संख्या

राजगंज थाना 1, तोपचाँची थाना 1, बाघमारा थाना 1, हरिहरपुर थाना 1, कतरास थाना 1, निरसा थाना 1, पंचेत ओपी 1, टुण्डी थाना 1, पूर्वी टुण्डी थाना 1, पुलिस केन्द्र, धनबाद 1, गोविन्दपुर अंचल 1, जोड़ापोखर अंचल 1, सिन्दरी अंचल 1, केन्दुआडीह अंचल 1, कतरास अंचल 1, तोपचाँची अंचल 1, निरसा अंचल 1, महुदा अंचल 1, टुण्डी अंचल 1, चिरकुण्डा थाना 1, धनबाद थाना 2, सरायढेला थाना 2, बैंक मोड़ थाना 1, धनसार थाना 1, भूली ओपी 1, गोविन्दपुर थाना 1, बरवाअड्डा थाना 1, जोड़ापोखर थाना 1, झरिया थाना 1, बलियापुर थाना 1, पुटकी थाना 1, केन्दुआडीह थाना 1, जोगता थाना 1, लोयाबाद थाना 1, महुदा थाना 1, मधुबन थाना 1, तेतुलमारी थाना 1, बरोरा थाना को 1 वाहन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव, एसडीएम लोकेश बारांगे, डीएसपी मुख्यालय धीरेन्द्र नारायण बंका, एसडीपीओ बाघमारा पुरुषोत्तम कुमार सिंह, डीएसपी साइबर संजीव कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...