Home झारखण्ड उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

Share
Share

किसानों से की सरकारी केंद्रों पर ही धान विक्रय की अपील

जमशेदपुर । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिले में धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को लेकर किसानों को जागरूक करने हेतु विशेष धान अधिप्राप्ति जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 दिसंबर से धान खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, ऐसे में किसान किसी भी प्रकार के बिचौलियों के झांसे में न आएं और सरकारी धान अधिप्राप्ति केंद्रों में ही उचित समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री करें।

गौरतलब है कि वर्ष 2025-26 में सरकार द्वारा 2,450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद की जा रही है। जिले में इस वर्ष 6 लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत कुल 54 धान अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से किसानों से धान की खरीद की जाएगी। साथ ही धान के प्रसंस्करण एवं भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 20 राइस मिलरों को टैग किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों को धान अधिप्राप्ति से जुड़ी समस्त जानकारी दी जाएगी, जिसमें पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, भुगतान प्रक्रिया एवं समयसीमा से संबंधित जानकारी शामिल है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी केंद्रों पर धान विक्रय करने से किसानों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत उचित मूल्य प्राप्त होगा तथा भुगतान भी सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा। उपायुक्त ने किसानों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित प्रखंड या जिला स्तर के पदाधिकारियों से संपर्क करें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...