Home झारखण्ड उपायुक्त ने नवनियुक्त चौकीदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने नवनियुक्त चौकीदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Share
Share

उपायुक्त ने नवनियुक्त चौकीदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र,उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

सिटी एसपी, एडीसी, एसडीएम धालभूम व अन्य रहे मौजूद।

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को आज समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने 25 नवनियुक्त चौकीदारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मौके पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीसी भगीरथ प्रसाद, एसडीएम धालभूम सह स्थापना उप समाहर्ता चन्द्रजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि चौकीदार ग्रामीण एवं स्थानीय प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण तथा प्रशासनिक कार्यों में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त चौकीदार अपने कार्यक्षेत्र में प्रशासन और जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करेंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...