Home झारखण्ड उपायुक्त ने स्वास्थ्य मंत्री से की औपचारिक मुलाकात, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने स्वास्थ्य मंत्री से की औपचारिक मुलाकात, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

Share
Share

धनबाद । झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी धनबाद जिला पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री के धनबाद आगमन पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने परिसदन भवन में औपचारिक मुलाकात की और पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने धनबाद जिला के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं तथा सुविधाओं को लेकर उपायुक्त से चर्चा की। उपायुक्त आदित्य रंजन ने धनबाद जिला में स्वास्थ्य विभाग में हो रहे विकास कार्यों से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles