Home झारखण्ड बांग्लादेश का विभाजन कर एक हिन्दू देश का गठन किया जाये – अशोक चौरसिया
झारखण्डराज्य

बांग्लादेश का विभाजन कर एक हिन्दू देश का गठन किया जाये – अशोक चौरसिया

Share
Share

बांगलादेश सरकार के प्रमुख मो. युनुस का पुतला दहन

धनबाद । विश्व हिन्दू परिषद धनबाद महानगर कमिटी एवं बजरंग दल धनबाद जिला कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं के नरसंहार के खिलाफ बांगलादेश सरकार के प्रमुख मो. युनुस का पुतला दहन एवं बांगलादेश के राष्ट्रीय झंडे को पैरों तले रौदने का काम किया गया।इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि बांगलादेश में हो रहे हिन्दुओं का उत्पीड़न तत्काल बंद होना चाहिये।उन्होंने भारत सरकार से मांग किया कि बांगलादेश का बॉर्डर खोलकर वहां के हिन्दुओं को भारत में प्रवेश दिया जाये एवं भारत में रहने वाले बांग्लादेश के नागरिकों को तत्काल बलपूर्वक बाहर किया जाये। श्री चौरसिया ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई भी किया जाये। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पाकिस्तान का विभाजन कर बांग्लादेश बनाया गया है, उसी प्रकार से बांग्लादेश का विभाजन कर एक हिन्दू देश का गठन किया जाये। उन्होंने विश्व के तमाम हिन्दुओं को एकजुट होने का भी आह्वाहन किया।
इस मौके पर मौजूद विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता द्वारिका तिवारी ने कहा कि भारत में रहकर बांग्लादेश के समर्थन में बोलने लिखने वालों पर कड़ी कर्रवाई की जाये। साथ हीं गृहमंत्री, भारत सरकार से बांग्लादेश पर तत्काल सैन्य कार्रवाई की भी मांग की।
उपरोक्त कार्यक्रम में जिला मंत्री आनंद कुमार, जिला संयोजक तापस डे, चन्दन चक्रवर्ती, आनंद खंडेलवाल, गोविन्द शुक्ला, राम शर्मा, विशु रवानी, पवन वर्णवाल, दिलीप श्रीवास्तव, मधुसूदन अग्रवाल, दिवाकर सिंह, रोहित रवानी, पंकज चौधरी, दीपक साहु, शिवशंकर दत्त, बिनोद चौहान, प्रशांत कुमार, मिथिलेश कुमार, लल्लू झा सहित सैकड़ो विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles