Home झारखण्ड रावण का पुतला दहन कर उपायुक्त ने दिया सत्य की जीत का संदेश
झारखण्डराज्य

रावण का पुतला दहन कर उपायुक्त ने दिया सत्य की जीत का संदेश

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी तथा धनबाद क्लब के पदेन अध्यक्ष आदित्य रंजन ने दशहरा के अवसर पर धनबाद क्लब में आयोजित एक समारोह में रावण, मेघनाद और कुंभकरण का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से समस्त जिले वासियों एवं धनबाद क्लब के सदस्यों को दशहरा एवं विजयदशमी की बधाई दी।

उपायुक्त ने कहा कि दशहरा और विजयादशमी सत्य की असत्य पर तथा धर्म की अधर्म पर जीत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों को अपने जीवन में अनुशासन लाने तथा इंद्रियों पर काबू पाकर अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन अहंकार और अन्याय जैसे बुरे गुणों के विनाश का प्रतीक है। यह नकारात्मकता पर विजय पाने के संदेश को पुष्ट करता है।

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, धनबाद क्लब के चेतन गोयनका, अतुल डोकानिया, रूपेश कुमार बंसल, रवि भुवानिया, विशाल कक्कर के अलावा बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...