Home झारखण्ड मलकेरा में रावण दहन कार्यक्रम में विधायक शत्रुघ्न महतो ने चलाया अग्निबाण, भीड़ रही अपेक्षाकृत कम
झारखण्डराज्य

मलकेरा में रावण दहन कार्यक्रम में विधायक शत्रुघ्न महतो ने चलाया अग्निबाण, भीड़ रही अपेक्षाकृत कम

Share
Share

कतरास (धनबाद) । विजयादशमी के अवसर पर मलकेरा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में अग्निबाण चलाकर रावण दहन की परंपरा निभाई।
इस वर्ष का रावण दहन आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में कुछ बदला-बदला नजर आया। टाटा के जीएम संजय राजोरिया और यूनियन के कई प्रमुख पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, जिससे आयोजन की भव्यता थोड़ी फीकी जरूर पड़ी। साथ ही, इस बार दर्शकों की संख्या भी पिछले वर्ष की तुलना में कम देखी गई।

एक लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ था विशाल रावण
कार्यक्रम के लिए बलियापुर के कारीगरों ने एक लाख रुपये की लागत से विशालकाय रावण का पुतला तैयार किया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, छाताबाद के कारीगरों द्वारा प्रस्तुत की गई शानदार आतिशबाजी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही रावण का पुतला अग्निबाण से धू-धू कर जलने लगा, आसमान में सतरंगी छटा बिखर गई। इस मौके पर समाजसेवी वशिष्ठ चौहान का स्वागत किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...