Home झारखण्ड मजदूरों की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक संजीव सिंह ने बीसीसीएल प्रबंधन से की वार्ता।
झारखण्डराज्य

मजदूरों की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक संजीव सिंह ने बीसीसीएल प्रबंधन से की वार्ता।

Share
Share

धनबाद । पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह ने जनता श्रमिक संघ के बैनर तले लोदना क्षेत्रिय कार्यालय के महाप्रबंधक कक्ष में शुक्रवार को मजदूरों की समस्याओं को लेकर वार्ता की।उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन को कहा कि साईडिंग के 256 मजदूरों के पीएफ का पैसा 2007 से 2017 तक आउटसोर्सिंग कंपनी ने जमा नहीं किया हैं।उन कंपनियों को कोयला भवन से ब्लैक लिस्टेड कर अर्नेस्ट मनी को मजदूरों के पीएफ में जमा किया जाये।देव प्रभा कंपनी 2023,2024 एवं 2025 का पीएफ जमा नहीं किया हैं।उसे जमा कराया जाये।साइडिंग के मजदूरों को वेतन पर्ची, आईडी कार्ड तथा हेल्थ कार्ड एक महीने के अंदर निर्गत किया जाये।मृत मजदूरों के आश्रितों को आईडी कार्ड तथा पीएफ नंबर निर्गत किया जाये।कुछ विशेष युनियन के मजदूरों का पैसा काटा गया है। उसका भुगतान किया जाये।इन सभी कार्यों के निष्पादन को लेकर पूर्व विधायक संजीव सिंह ने बीसीसीएल प्रबंधन को एक महीने का समय दिया हैं।यदि कार्य समय पर पूर्ण नहीं हुआ तो जनता श्रमिक संघ आंदोलन को बाध्य होगी।जिसकी पूरी जिम्मेदारी बीसीसीएल प्रबंधन की होगी।बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से सभी मांगो और विषयों पर चर्चा कर जल्द निष्पादन किए जाने को आश्वस्त किया गया हैं।वार्ता में प्रबंधन की तरफ से महाप्रबंधक एस के सिन्हा, एपीएम दिलीप कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी संजीव कुमार कश्यप, वित्त पदाधिकारी उपस्थित रहें।वहीं जनता श्रमिक संघ की ओर से श्रमिक संघ के संतोष सिंह मुद्रिका पासवान,शैलेन्द्र उर्फ छोटू,संजय यादव,आलोक,पंपम, रविकांत पासवान,रामाधार सिंह, गोपाल चौधरी, मोहन पाण्डेय, अजय एवं आउटसोर्सिंग कंपनी की ओर से मिथिलेश सिंह तथा बड़ी संख्या में जनता श्रमिक संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहें।वार्ता उपरांत पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित बीसीसीएल महाप्रबंधक ने घनुआडीह और क़ुजामा क्षेत्र के उत्खनन क्षेत्र दौरा कर वहां रह रहे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर बसाए जाने का निर्देश दिया।जहा प्रबंधन द्वारा शीघ्र ही विस्थापन पर अपनी सहमति जताई गई।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...