Home झारखण्ड उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा.
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा.

Share
Share

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा, स्वास्थ्य केंद्रों में कम प्रसव होने पर व्यक्त की कड़ी नाराजगी

सभी सीएचसी में कैंटीन स्थापित करने का दिया निर्देश, तोपचांची में शुरू किया जाएगा ट्रॉमा सेंटर

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने पाया कि बाघमारा, बलियापुर, गोविंदपुर, झरिया, निरसा, तोपचांची व टुंडी के स्वास्थ्य केंद्रों में हर महीने बहुत कम प्रसव किए गए हैं। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी एमओआईसी को इस पर विशेष ध्यान केंद्रित कर प्रसव की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।

इसके लिए उन्होंने एमओआईसी को सकारात्मक नजरिया रखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक सुधार करने और स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित कर प्रसव की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सेवा करने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की है। जिससे उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सके।

वहीं कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) में आने वालों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक आहार प्रदान करने के लिए उपायुक्त ने जिले के सभी आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में स्वयं सहायता समूह के सहयोग से कैंटीन लगाने का निर्देश दिया।

वहीं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा में उपायुक्त ने इसका कड़ाई से पालन करने तथा स्कूल सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू, सिगरेट इत्यादि का सेवन न बिक्री करने वालों पर जुर्माना लगाने व कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने तपचांची में शीघ्र ट्रॉमा सेंटर शुरू करने, गोविंदपुर में सीएससी बनाने के लिए भूमि चिन्हित करने, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बाउंड्री वॉल बनाने, स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान भारत योजना में सिजेरियन डिलीवरी होने पर माता को न्यूट्रीशन किट तथा बच्चे को बेबी किट प्रदान करने, केंदुआडीह में पुराने पीएचसी को डिमोलिश कर नया पीएचसी बनाने का निर्देश दिया।

बैठक में उन्होंने परिवार नियोजन, एनीमिया मुक्त भारत, नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम, 15वें वित्त के अंतर्गत स्वास्थ्य भवनों की स्थिति, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना, सदर अस्पताल, आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, डॉ सुनील कुमार, डॉ मंजू कुमारी, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, जिला परिषद के जिला अभियंता संजीव कुमार दास, वीबीडी सलाहकार रमेश कुमार सिंह, सभी प्रखंड के एमओआईसी, सदर अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...