Home क्राईम DHANBAD CRIME ALERT : शहर में बड़े खूनी खेल की साजिश नाकाम !
क्राईमझारखण्डराज्य

DHANBAD CRIME ALERT : शहर में बड़े खूनी खेल की साजिश नाकाम !

Share
DHANBAD CRIME ALERT: Plot for a major bloodbath in the city foiled!
Share

प्रिंस खान गैंग के 2 शूटर हथियार और जिंदा बम के साथ रंगे हाथ दबोचे गए!

धनबाद (झारखंड) : कोयलांचल में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने की बड़ी साजिश का भांडाफोड़ हुआ है। धनबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के दो खूंखार गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपी स्थानीय जमीन कारोबारी और होटल व्यवसायी की हत्या की फिराक में थे, लेकिन वारदात से ठीक पहले पुलिस की स्पेशल टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया।

जंगल में बनी थी ‘डेथ प्लान’, इटैलियन पिस्टल और जिंदा बम बरामद

गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को मिली गुप्त सूचना पर भूली ओपी (बैंकमोड़) क्षेत्र के बी पॉलिटेक्निक के पास जंगलों में छापेमारी की गई।

मौके से गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों शोएब कुरैशी और गुलाम गौस उर्फ छोटू कुरैशी को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी में पुलिस के भी उड़े होश:

  • 2 जिंदा बम (किसी बड़े हमले की तैयारी)
  • ‘Made in Italy’ मार्क वाली हाई-टेक अवैध पिस्टल
  • ‘King KGF’ मार्क वाली अवैध पिस्टल
  • 5 जिंदा कारतूस (KF 7.65 एमएम अंकित)
  • 2 स्मार्टफोन्स

विदेश से चल रहा था नेटवर्क : प्रिंस और गोपी खान के सीधे संपर्क में थे शूटर

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे प्रिंस खान गैंग के एक्टिव मेंबर हैं। गिरफ्तार अपराधी गुलाम गौस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वह सीधे व्हाट्सएप के जरिए विदेश में बैठे गिरोह के सरगना प्रिंस खान और उसके दाहिने हाथ गोपी खान के लगातार संपर्क में था। दोनों को धनबाद के बिजनेसमैन को ठिकाने लगाने का सीधा टास्क मिला था।

पुलिस की सख्त कार्रवाई, पूरा नेटवर्क निशाने पर

पुलिस ने भूली ओपी में भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जब्त किए गए मोबाइल फोन्स से कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट्स खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार अपराधियों को भी जेल के पीछे भेजा जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...