Home झारखण्ड उपायुक्त तथा एसएसपी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
झारखण्डराज्य

उपायुक्त तथा एसएसपी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

Share
Share

केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त तथा एसएसपी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

अस्पताल में इलाजरत प्रभावित लोगों से मिलकर जाना हालचाल

केंदुआडीह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

उपायुक्त, एसएसपी तथा बीसीसीएल सीएमडी ने प्रभावित नागरिकों के साथ की बैठक

प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को तत्काल कैंप में शिफ्ट होने की अपील की

स्थाई तौर पर विस्थापन को लेकर भी प्रभावित लोगों से की गई अपील

धनबाद । पुटकी अंचल अंतर्गत केंदुआडीह के विभिन्न बस्तियों में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने राजपूत बस्ती, केंदुआडीह थाना, केंदुआडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुस्तौर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान बीसीसीएल, आईआईटी आईएसएम, डीजीएमएस, सिंफर, स्वास्थ विभाग, आपदा विभाग तथा जेआरडीए की टीम मौजूद रही।

इस दौरान उपायुक्त ने टेक्निकल टीम के साथ जहरीली गैस स्राव वाले क्षेत्र में जाकर स्थिति का आकलन किया। इसके अलावा कुस्तौर स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत प्रभावित नागरिकों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही डॉक्टर को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके उपरांत उपायुक्त, एसएसपी तथा बीसीसीएल सीएमडी ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों के साथ केंदुआडीह थाना परिसर में वार्ता कर उनकी मांगों को सुना। इस दौरान सभी प्रभावित लोगों के समस्याओं, विचारों और बातों को सभी ने सुना।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जिन घरों में लोग रह रहे हैं और काफी खतरनाक है, समस्या आज की नहीं दशकों की है। उन्हें सालों पहले विस्थापन होना था परंतु कतिपय कारणों से शिफ्ट नहीं हुए हैं। आज यहां के स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर अनुरोध और अपील की गई है कि समय सीमा तय कर जल्द से जल्द सभी लोग इस डेंजर जोन से शिफ्ट हो जाए। इसके लिए बेलगड़ियां और कर्माटांड़ में व्यवस्था की गई है। हमारी कोशिश है की बेलगड़ियां टाउनशिप को और भी बेहतर बनाया जाए ताकि लोग स्वेक्षा के साथ शिफ्ट हो जाए। तत्कालीन व्यवस्था में टेंट का निर्माण किया गया है जहां रहना, खाना, पीना, शौचालय, बिजली आदि सभी की व्यवस्था की गई है। तत्काल सभी नागरिक टेंट में शिफ्ट हो जाए और यहां तब तक रहें जब तक की वातावरण सामान्य नहीं हो जाता।

उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में केंदुआडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कुस्तौर स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल हैं जिसकी क्षमता बढ़ाई जा रही है और साथ ही जब तक वातावरण सामान्य नहीं हो जाता तब तक यह अस्पताल 24 घंटे चलते रहेगी। जिसमें ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड और सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध रहेगी, डॉक्टर भी 24 घंटे मौजूद रहेंगे। साथ ही एंबुलेंस की डेडीकेटेड टीम थाना में 24 घंटे मौजूद है जिसमें ऑक्सीजन की भी सुविधा उपलब्ध है। जैसे ही किसी प्रकार की सूचना मिलेगी तुरंत उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दुखद है इसमें दो लोगों की मृत्यु हुई है। हमारी जांच टीम गठित हो चुकी है जल्द ही पूरी जांच कर ली जाएगी। इसमें जिस किसी की भी लापरवाही उजागर होगी उस पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि आप सभी चिंता मुक्त होकर अपने-अपने घरों से टेंट सिटी में शिफ्ट हो जाए। आपके घरों की समुचित सुरक्षा की व्यवस्था हमारी होगी। थाना की टीम, सिटी हॉक की टीम दिन-रात आपके घरों की सुरक्षा में तैनात रहेगी। साथ ही आपकी सुरक्षा टेंट सिटी में भी हमारी जिम्मेदारी होगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...