Home झारखण्ड झरिया स्थित सिंह नगर के कचरा गोदाम में लगी भीषण आग
झारखण्डराज्य

झरिया स्थित सिंह नगर के कचरा गोदाम में लगी भीषण आग

Share
Share

फायर ब्रिगेड की टीम आग को फैलने से रोकने में रही सफल

धनबाद । झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब एक कचरा गोदाम में अचानक लगी। भीषण आग ने पूरे इलाके को दहला दिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम आग की भेंट चढ़ गया और आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। आग की ऊँची-ऊँची लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल बन गया। कई लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए, वहीं दुकानदारों ने किसी संभावित खतरे को देखते हुए अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर हटाना शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की 8 दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। आग अत्यंत विकराल होने के कारण दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गर्मी की तेज लपटें और घना धुआं बुझाने के काम में बड़ी बाधा साबित हो रहा था। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम लगातार मोर्चा संभाले रही और आग को फैलने से रोकने में सफल रही।

घटना की गंभीरता को देखते हुए झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन और झरिया सीओ भी मौके पर पहुंचे और पूरे हालात पर बारीकी से नजर बनाए रखी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की अपील की। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटे हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...