Home झारखण्ड तिसरा थाना का औचक निरीक्षण, सिटी एसपी ने दिए कई आवश्यक निर्देश
झारखण्डराज्य

तिसरा थाना का औचक निरीक्षण, सिटी एसपी ने दिए कई आवश्यक निर्देश

Share
Share

धनबाद । सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अचानक तिसरा थाना पहुंचकर पुलिस व्यवस्था, थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और लंबित मामलों की समीक्षा की। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने बताया कि थानों में जनता से जुड़े मामलों में पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और सभी आवेदन का समय पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

थाना रिकॉर्ड की जांच करते हुए उन्होंने लंबित मामलों की प्रगति पूछी और संबंधित पदाधिकारियों को तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, रात्रि गश्ती की निगरानी बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

सिटी एसपी ने थाना भवन, मालखाना, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समयपालन और जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles