Home झारखण्ड दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न दिया जाना चाहिए – रतिलाल टुडू
झारखण्डराजनीतिराज्य

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न दिया जाना चाहिए – रतिलाल टुडू

Share
'Dishom Guru' Shibu Soren should be awarded the Bharat Ratna – Ratilal Tudu
Share

धनबाद (झारखंड) : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा बाघमारा प्रखण्ड समिति की एक बैठक कतरास झामुमो कार्यालय में प्रखण्ड अध्यक्ष धीरेन रवानी की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। जिसमें बूथ लेवल एजेंट BLA 2 की महत्ता एवं मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए अविलंब BLA 2 फार्म जमा करने का आग्रह किया गया तथा राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह में झारखंड आंदोलन के महानायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित करने के लिए धन्यवाद दिया। शिबू सोरेन को यह सम्मान आदिवासी समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय और झारखंड के जल-जंगल-जमीन के लिए उनके आजीवन संघर्ष और योगदान के लिए दिया गया।
झामुमो के वरीय नेता रतिलाल टुडू ने भारत सरकार से माँग करते हुए कहा कि शिबू सोरेन के मरणोपरांत मिले इस सम्मान से पूरे झारखंड राज्य में उत्साह है। लेकिन, झारखण्डवासी व शिबू सोरेन को चाहने वाले आज भी मानव प्रयास में “सर्वोत्कृष्ट स्तर के निष्पादन तथा असाधारण सेवा” के लिए भारत सरकार से शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने की माँग करते हैं। इस मौके पर प्रफुल्ल मंडल, रौनक सिन्हा, अकरम रजा, वकील अंसारी एवं अन्य मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कपूरिया पंचायत से पंचायत सचिव का दोपहिया वाहन हुआ चोरी, जांच पड़ताल जारी

धनबाद (झारखंड) : कपूरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत कपूरिया पंचायत भवन के प्रांगण...

संविदा पर नियुक्त 32 कर्मियों का स्थानांतरण

धनबाद (झारखंड) : उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने मनरेगा अधिनियम, 2005...

गणित एवं विज्ञान क्लबों को सशक्त बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

धनबाद (झारखंड) : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत सरकारी माध्यमिक एवं उच्च...