Home झारखण्ड मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया मकतब और ग्रोटो का शिलान्यास।
झारखण्डराज्य

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया मकतब और ग्रोटो का शिलान्यास।

Share
Minister Shilpi Neha Tirkey laid the foundation stone of Maktab and Grotto.
Share

रांची । कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को दो स्थानों मकतब और ग्रोटो का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री तिर्की ने चान्हो प्रखंड के ग्राम हुरहुरी में मकतब निर्माण और ग्राम बलथरवा में ग्रोटो निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड का समग्र और योजनाबद्ध विकास बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों की उन्नति के साथ ही संभव है। यह उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के जीवन स्तर में तेज और सकारात्मक बदलाव लाए बिना झारखंड का समग्र विकास नहीं हो सकता हैं। इस दिशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस आयोजित शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि विकास केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि आम ग्रामीणों की जागरूकता और सहभागिता से संभव है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने परिवार, समाज और क्षेत्र की समृद्धि के लिए सजग होकर विकास कार्यों में भागीदार बनने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने आसपास के कई गांवों का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान कराया गया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष मोहम्मद इस्तियाक, अब्दुल्ला अंसारी, मोरहा उरांव,सुजीत शाही, इरशाद खान,अनिल उरांव, सुनील तिर्की, अजय तिर्की, सुशीला तिर्की, अलीहसन, इस्माइल अंसारी के अलावा कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...