Home झारखण्ड जोगता थाना क्षेत्र में गैस रिसाव से भू-धंसान,मकान ध्वस्त
झारखण्डराज्य

जोगता थाना क्षेत्र में गैस रिसाव से भू-धंसान,मकान ध्वस्त

Share
Share

कतरास । जोगता थाना क्षेत्र अंतर्गत सात नंबर के समीप गैस रिसाव के कारण सोमवार को भू-धंसान की घटना हुई। इस हादसे में सीट और खपरैल से बने मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीसीसीएल द्वारा पूर्व में किए गए कोयला खनन कार्य और हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश तथा पानी के रिसाव के चलते यह भू-धंसान हुआ है।अचानक हुए हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। इधर बीसीसीएल प्रबंधन ने दावा किया है कि समुचित व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में कई स्थलों पर डोज़रिंग कर जमीन को समतल बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है,ताकि आगे किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...