Home झारखण्ड माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर मास्टर प्रशिक्षकों को दिया प्रशिक्षण।
झारखण्डराज्य

माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर मास्टर प्रशिक्षकों को दिया प्रशिक्षण।

Share
Gave training to master trainers on menstrual hygiene management.
Share

माहवारी है प्रकृति का वरदान – आओ हम सब मिलकर इसका करें सम्मान

धनबाद । महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा तथा युनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति के “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना अंतर्गत जिला स्तरीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर मास्टर प्रशिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समहरणालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल की डॉ संध्या तिवारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि माहवारी स्वच्छता पर महिलाओं में जागरूकता लाना जरूरी है। जिससे वे माहवारी के दिनों में स्वच्छता का ध्यान रख सकें। समाज में आज भी माहवारी से संबंधित अनेक प्रकार की भ्रांतियां हैं। जिसे सही जानकारी के माध्यम से ही कम किया किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और गरिमा के अधिकार को अभिन्न अंग घोषित किया है। आने वाले दिनों में इसके तहत आंगनबाड़ी में भी माहवारी स्वच्छता तथा माहवारी कॉर्नर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी से सही रूप से प्रशिक्षिण लेने और अपने प्रखंड स्तर पर लोगों में जागरूकता लाने का आह्वान किया। साथ में कहा कि माहवारी प्रकृति का वरदान है। हम सबको मिलकर इसका सम्मान करना चाहिए।

कार्यक्रम में राज्य परामर्शी (माहवारी स्वच्छता प्रबंधन) स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, द्वारा तकनीकी सत्र लिया गया। जिसमें मुख्य रूप से जागरूकता, सेवा सुविधा, उपलब्धता एवं सुरक्षित निपटान जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण में समूह कार्य एवं प्रतिभागियों द्वारा अनुभव साझा किया गया।

कार्यक्रम को सदर अस्पताल से डॉ संध्या तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चियों को प्रारंभ से ही जागरूक करने की आवश्यकता है। अचानक माहवारी के आने से भय या डर की स्थिति उत्पन्न होती है। खान पान की स्थिति भी माहवारी को प्रभावित करती है। माहवारी स्वच्छता की कमी के कारण सर्वाइकल कैंसर और बांझपन होने की संभावना बढ़ती है।

उन्होंने उपयोग किए गए सेनेटरी नेपकिन का सही रूप से निपटान करने पर जोर दिया। बताया कि महिलाओं को मेनार्की की तरह मेनोपॉज के लिए जागरूक एवं तैयार रहने की आवश्यकता है। प्रतिभागियों ने माहवारी के समय होने वाली समस्या पर प्रश्न किए जिसका जवाब उन्हें दिया गया।

कार्यक्रम में धनबाद जिला के सभी प्रखंडों से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से जिला समन्वयक और यूनिसेफ की सहियोगी संस्था लीड्स के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...