Home झारखण्ड मुक बघीर संघ के सचिव व विजेता टीम के उप कप्तान ने की उपायुक्त से मुलाकात।
झारखण्डराज्य

मुक बघीर संघ के सचिव व विजेता टीम के उप कप्तान ने की उपायुक्त से मुलाकात।

Share
Secretary of Muk Bagheer Sangh and vice captain of the winning team met the Deputy Commissioner.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन से भारत क्रिकेट टीम के उप कप्तान सोनू कुमार सिंह तथा झारखंड डेफ क्रिकेट मुक बघीर संघ के सचिव रंजीत कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। सोनु कुमार धनबाद के कोयला नगर में रहते हैं।

दरअसल, झारखंड डेफ क्रिकेट एसोसिएशन तथा ऑल इंडिया क्रिकेट ऑफ द डेफ की ओर से डिगवाडीह टाटा स्टेडियम में मुक बधिरों के लिए क्रिकेट सीरीज का आयोजन किया गया था। सीरीज में भारत और नेपाल के खिलाड़ियों के बीच दो दिन चले मैच के बाद बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें भारत क्रिकेट टीम ने धुंआधार बल्लेबाजी कर 9 ओवरों में 70 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं 51 हजार रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

जीत प्राप्त करने के बाद दोनों ने आज उपायुक्त से मुलाकात की। उपायुक्त ने उनको शुभकामनाएं दी। उनकी हौसला अफजाई की। साथ में कहा कि लोगों को मुख बधिरों से समाज की मुख्य धारा में शामिल होने और जीवन जीने की सीख लेनी चाहिए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...