Home बिहार दरभंगा में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, अपराधियों ने पीछे से बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
बिहारराज्य

दरभंगा में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, अपराधियों ने पीछे से बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Share
Share

दरभंगा (बिहार) : दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास घात लगाए अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।मृतक की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज दारू भट्टी निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया राहुल कुमार ब्राह्मत्रा चौक पर अपनी ज्वेलरी दुकान चलाते थे।बुधवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद करने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।इसी दौरान थलवारा-लहेरियासराय मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।गोली लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल राहुल को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने चार गोली के खोखे बरामद किए हैं, जो इस वारदात की क्रूरता को दर्शाते हैं। राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) भेज दिया गया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...