Home बिहार ए.पी. पाठक ने नरकटियागंज के दर्जनों अंधेरे में डूबे गाँवों की रोशनी लौटाई
बिहारराज्य

ए.पी. पाठक ने नरकटियागंज के दर्जनों अंधेरे में डूबे गाँवों की रोशनी लौटाई

Share
Share

नरकटियागंज (बिहार) । विधानसभा के अजूबा, सुगौली, चतुर्भुजवा, शेरहवा,धनकुत्वा,मुड़ली ,पिपरा, बनवरिया,खखटवा और बहुवारवा सहित कई गाँव पिछले एक सप्ताह से बिजली गुल रहने के कारण अंधेरे में डूबे थे। ग्रामीण लगातार अपने विधायक और सांसदों से गुहार लगाते रहे,लेकिन काफी लंबी और तकनीकी समस्याओं के कारण किसी ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में जब निराश ग्रामीण बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक एवं पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह ए.पी.पाठक के पास पहुँचे, तो उन्होंने तुरंत मामले की गंभीरता को समझा पाठक ने बगहा के कार्यपालक अभियंता बिजली आलोक बेतिया के कार्यपालक अभियंता मनीष तथा नरकटियागंज के विद्युत एसडीओ सूचित कर वार्ता की। उनके हस्तक्षेप और पहल के बाद प्रभावित गाँवों और पंचायतों की बिजली आपूर्ति रामनगर केंद्र से सुचारू करवाई गई। ए.पी. पाठक शुरू से ही अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से चंपारण, विशेषकर नरकटियागंज और बगहा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और आधारभूत ढांचे के विकास हेतु कार्यरत रहे हैं।ट्रस्ट ने हजारों युवाओं, महिलाओं और गरीब परिवारों तक सहयोग पहुँचाया है। यही नहीं, ए.पी. पाठक के प्रयासों से ही नरकटियागंज में सशस्त्र सीमा बल कैंप की स्थापना हुई, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत होने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोज़गार और विकास के अवसर भी बढ़े साथ ही रेलवे ओवरब्रिज का भी नरकटियागंज में निर्माण हुआ। एपी पाठक के उक्त प्रयासों से ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि ए.पी. पाठक ही वह जनसेवक हैं।जो हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। आज क्षेत्र की आवाज़ बन चुके पाठक जी को लेकर लोगों की यह भी मांग है कि भविष्य में उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाकर जनता की ओर से आगे भेजा जाए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...