Home झारखण्ड ओबी डंपिंग के दौरान भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
झारखण्डराज्य

ओबी डंपिंग के दौरान भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

Share
Share

लोयाबाद (धनबाद) । कनकनी आउटसोर्सिंग पैच में बुधवार की शाम एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।रामअवतार कंपनी की एक वॉल्वो गाड़ी ओबी डंपिंग के दौरान अचानक पलट गई,जिससे चालक की जान तो बच गई,लेकिन वह घायल हो गया।हादसा शाम करीब 8 बजे का बताया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओबी डंपिंग के लिए जैसे ही वाहन आगे बढ़ा,अचानक झटका लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलटकर नीचे जा गिरी।हादसे के वक्त चालक सोनू,जो जोगता का निवासी बताया जाता है,सीट बेल्ट लगाए हुए था,जिसके कारण उसकी जान बच गई।घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मियों ने घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए भेजा। बताया जाता है कि हादसे के बाद कुछ देर के लिए कामकाज बाधित रहा और साइट पर अफरातफरी का माहौल बन गया।स्थानीय कर्मियों का कहना है कि ओबी डंपिंग जोन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और जमीन की असामान्य स्थिति के कारण इस तरह की घटना होती है। वहीं,कंपनी प्रबंधन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...