Home क्राईम प्रिन्स खान गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार, लाखों रुपये के साथ हथियार भी बरामद
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

प्रिन्स खान गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार, लाखों रुपये के साथ हथियार भी बरामद

Share
Share

धनबाद । वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद को हैदर अली उर्फ प्रिंस खान गैंग के लिए स्लीपर शेल के रुप में काम करने वाले सदस्यो के संबंध में मिले गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस अधीक्षक, नगर के नेतृत्व में जिला के 06 पुलिस उपाधीक्षक, 07 पुलिस निरीक्षक, 36 पुलिस अवर निरीक्षक सहित 60 पुलिसकर्मियो को सम्मिलित करते हुए एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी हेतु गठित सभी टीमों द्वारा 4 नवंबर को अहले सुबह बजे सभी के घरो/ठिकानो पर विधिवत् छापेमारी कर गहन तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में चार संदिग्धो क्रमशः परवेज खान, तौशिफ आलम, सैफ आलम उर्फ राशिद एवं इमित्याज ली उर्फ लाडले के घर से कुल 17,34,900 रु० नगद मिला के विभिन्न क्षेत्रो के जमीन खरीद-बिक्री से संबंधित, डीड पेपर, एग्रीमेंट पेपर, 18 ए०टी०एम० /डेबिट कार्ड 05 विभिन्न बैंको का पासबुक 09 चेकबुक सहित, नागालैंड से निर्गत एक 6 चक्रीय पिस्टोल एवं 47 गोली बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बरामद नगद राशि के वैध स्त्रोत के संबंध में नही बताये जाने पर, इसके जाँच हेतु आयकर विभाग को पत्राचार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया है कि ये लोग प्रिंस खान के गैंग के सहयोगी सदस्यो को जो व्यापारियो/व्यवसाईयो/पेट्रोल पंप संचालको में भय पैदा करने के लिए आये सदस्यो को ठहराने उनके आने-जाने की सुविधा उपलब्ध कराते है, विभिन्न क्षेत्र के कारोबारियो का मोबाईल नंबर एवं उनसे संबंधित अन्य जानकारी हैदर अली उर्फ प्रिंस खान को उपलब्ध कराते है ।

रंगदारी के रुप में वसुले गए रकम को हवाला, यु०एस०डी०टी० क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से प्रिंस खान तक पहुँचाते है एवं शेष रकम को प्रिंस खान के निर्देशानुसार बरवाअड्डा, गोविंदपुर, 8 लेन क्षेत्र जमीन कारोबार में लगाकर उसे वैध रुप देते है। इस संबंध में सुसंगत धाराओ के अंतगर्त 5 नवंबर को बैंक मोड़ थाना कांड सं0-279/25 दर्ज कर अग्रतर तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान ( Technical & Scientific) किया जा रहा है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...