Home झारखण्ड आइसीआइसीआइ बैंक ने राज्य पुस्तकालय को भेंट की आवश्यक सामग्रियां
झारखण्डराज्य

आइसीआइसीआइ बैंक ने राज्य पुस्तकालय को भेंट की आवश्यक सामग्रियां

Share
Share

धनबाद । आइसीआइसीआइ बैंक की धनबाद शाखा ने मास्टर सोबरन मांझी राज्य पुस्तकालय में पाठकों की सुविधा के लिए आरओ वाटर फील्टर, ट्यूबलाईट, एलईडी बल्ब, पंखा, स्ट्रीट लाईट एवं पानी की टंकी उपलब्ध कराई।

इसकी जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने बताया कि इन सामग्रियों से प्रतिदिन 50 पाठकों हेतु आवासन क्षमता की वृद्धि हुई। इस पुनीत कार्य के लिए उन्होंने बैंक के जोनल हेड अरनब दत्ता, रीजनल हेड राजेश कुमार मिश्रा व राकेश कुमार, कुमार श्रीकांत के प्रति आभार व्यक्त किया।

इससे पहले सभी पदाधिकारियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। वहीं पुस्तकालय में अध्ययनरत पाठकों ने बैंक के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

बैंक के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी पुस्तकालय के विकास में यथासम्भव योगदान देते रहेंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...