Home झारखण्ड उपायुक्त की पहल पर वृद्धा का पेंशन पुनः हुआ शुरू
झारखण्डराज्य

उपायुक्त की पहल पर वृद्धा का पेंशन पुनः हुआ शुरू

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जोड़ापोखर से आई एक वृद्ध महिला ने बताया कि उन्हें वर्ष 2002 से पेंशन मिल रहा था। अचानक 2019 से पेंशन मिलना बंद हो गया।

उपायुक्त ने मामले पर त्वरित संज्ञान लेकर जांच की। जांच के बाद पता चला कि वृद्धा को वर्ष 2019 में मृत घोषित कर दिया था। जिसके कारण पेंशन मिलना बंद हो गया था। उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा विभाग को वृद्धा को स्वीकृत पेंशन, आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं बैंक पासबुक की छाया प्रति देकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात वृद्धा को पुनः पेंशन मिलना शुरू हुआ। उपायुक्त द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से वृद्धा ने प्रसन्नचित्त होकर उपायुक्त का आभार प्रकट किया।

जनता दरबार में भूमि पर अवैध कब्जा करने, बीपीएल कोटा में नामांकन कराने, घर का आने-जाने का रास्ता अवरोध करने, जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजा राशि नहीं मिलने, फर्जी डिड बनाकर जमीन पर अवैध अतिक्रमण करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान आवंटित करने, जबरन अपार्टमेंट का पार्किंग स्थल हड़पने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत उनकी हर समस्या को दूर करने का प्रयास करेगा।

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आमजनों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराएँ।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...