Home झारखण्ड अस्पतालों में प्रसव व जन्म प्रमाण पत्र का मासिक ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश
झारखण्डराज्य

अस्पतालों में प्रसव व जन्म प्रमाण पत्र का मासिक ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सांख्यिकी, पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा की।

सांख्यिकी विभाग की समीक्षा करने के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में होने वाले प्रसव तथा अस्पताल द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र का मासिक ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

वहीं जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत होने में विलंब का कारण बताते हुए रजिस्ट्रार (जन्म – मृत्यु) नगर निगम धनबाद तथा सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि जो व्यक्ति शिशु की वास्तविक जन्म तिथि के बारे में गलत जानकारी देते हैं और घर में ही प्रसव होने का आवेदन देते हैं, उसकी गहन जांच पड़ताल करने के बाद ही जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। इसी तरह मृत्यु प्रमाण पत्र में भी गलत तथ्य प्रस्तुत किए जाते हैं। जिसके लिए फील्ड विजिट कर, गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। इन कारणों से कुछ आवेदनों के निष्पादन में विलंब होता है।

रजिस्ट्रार (जन्म – मृत्यु) नगर निगम धनबाद ने बताया कि इस वर्ष 17 अगस्त 2025 तक केवल 0.8% (23) आवेदन लंबित है।

वहीं खेल विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने तोपचांची व गोविंदपुर के प्रखंड स्तरीय स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स की मरम्मती, जीर्णोद्धार की समीक्षा की। सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब के रजिस्ट्रेशन की वस्तुस्थिति, कला एवं सांस्कृतिक भवनों के निर्माण की आवश्यकता, बाघमारा में शहीद मनिंद्र नाथ मंडल पार्क निर्माण का प्रस्ताव, झारखंड टूरिस्ट ट्रेड पंजीकरण पोर्टल की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।

उपायुक्त ने 8 लेन सड़क पर हाफ मैराथन एवं साइकलिंग प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, रजिस्ट्रार (जन्म – मृत्यु) नगर निगम धनबाद प्रसून कौशिक, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...