Home झारखण्ड JBKSS केंद्रीय सचिव प्रदीप कुमार महतो ने दिया इस्तीफा, JLKM को बताया झारखंड सरकार का B टीम
झारखण्डराजनीतिराज्य

JBKSS केंद्रीय सचिव प्रदीप कुमार महतो ने दिया इस्तीफा, JLKM को बताया झारखंड सरकार का B टीम

Share
Share

बाघमारा । JBKSS के केंद्रीय सचिव प्रदीप कुमार महतो ने पत्र जारी कर मंगलवार को संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। जिसको लेकर बुधवार को उन्होंने प्रेस वार्ता आयोजित कर इस्तीफा देने के कारणों को बताया एवं कई गंभीर बातों को उजागर किया।

प्रेस वार्ता में प्रदीप महतो ने कहा कि संगठन का निर्माण जिन मूल मुद्दों को लेकर किया गया था, उससे पार्टी दिग्भ्रमित हो चुकी हैं।इसके वजह से उन्होंने संगठन से इस्तीफा दिया हैं।उन्होंने आगे कहा कि “सुप्रीमो सह विधायक जयराम महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र में नज़र नहीं आते हैं। लेकिन, कोयला क्षेत्रों में अवैध उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं।ऐसे में अब वह ऐसे संगठन में अपना समय नहीं दे सकते हैं, जो जनहित से ज्यादा व्यक्तिगत स्वार्थों में उलझा हुआ हैं।

झारखंड के युवाओं को दिग्भ्रमित कर धोखा देने का काम किया जा रहा हैं।संगठन झारखण्ड सरकार से जन मुद्दों पर बात न करके केवल व्यक्ति विशेष और किसी एक पार्टी को लेकर वाद – विवाद और विरोध करने का कार्य कर रहीं हैं।उन्होंने JLKM को झारखंड सरकार का B टीम बताया एवं कहा कि सरकार का मोहरा बनकर जयराम कुमार महतो काम कर रहें हैं।

वहीं गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के साथ वायरल फोटो को लेकर उन्होंने कहा कि उनके साथ उनका व्यक्तिगत और घरेलू संबंध हैं।उन्होंने बताया कि उनके संबंधी बगोदर विधायक नागेंद्र महतो भी हैं।जयराम कुमार महतो स्वयं पहले झामुमो में थे।वर्तमान में बेटा JLKM में विधायक चुनाव लड़ते हैं और पिता भाजपा में हैं।तो इन सब बातों को लेकर व्यक्ति विशेष टिप्पणी करना उचित नहीं हैं।किसी भी व्यक्ति का कोई भी पार्टी के लोगों के साथ व्यक्तिगत संबंध हो सकते हैं।लेकिन, उसे राजनीतिक रूप देना गलत हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...