Home झारखण्ड झारखंड में उत्पाद विभाग का बड़ा प्रशासनिक पुनर्गठन : 58 अधिकारी व कर्मी इधर से उधर
झारखण्डराज्य

झारखंड में उत्पाद विभाग का बड़ा प्रशासनिक पुनर्गठन : 58 अधिकारी व कर्मी इधर से उधर

Share
Major administrative reshuffle in Jharkhand's Excise Department: 58 officers and staff transferred.
Share

धनबाद-बोकारो में भी बदले चेहरे

धनबाद : झारखंड के उत्पाद विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्यालय (रांची) ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित 58 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक साथ स्थानांतरण कर दिया है। इस नई तबादला सूची के सामने आते ही विभाग में खलबली मच गई है। फेरबदल की इस जद में सब-इंस्पेक्टर, एएसआई और क्लर्क स्तर के कर्मचारी आए हैं।

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार स्थानांतरित कर्मियों में 34 उप-निरीक्षक (एसआई), 3 सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) तथा 21 लिपिक शामिल हैं। इन सभी को तत्काल प्रभाव से अपने नए जिला मुख्यालयों में योगदान देने का फरमान सुनाया गया है।

जानिए कौन कहाँ भेजा गया:

सब-इंस्पेक्टरों का तबादला:

  • महेश कुमार दास: बोकारो से स्थानांतरण कर गिरिडीह भेजा गया।
  • सन्नी विवेक तिर्की: लोहरदगा में नई तैनाती दी गई है।
  • कुलदीप कुमार: धनबाद से हजारीबाग स्थानांतरित।
  • जाय हेम्ब्रम: धनबाद से बोकारो ट्रांसफर।
  • मंजूर आलम अंसारी: लोहरदगा से बोकारो भेजे गए।

लिपिकों (क्लर्क) का फेरबदल:

  • कौशल कुमार सिंह: बोकारो से जमशेदपुर भेजे गए।
  • तापस कुमार दास: बोकारो से रामगढ़ तबादला।
  • राहुल कुमार पांडेय: धनबाद से देवघर भेजे गए।
  • दिलीप कुमार राम: गिरिडीह से सिमडेगा ट्रांसफर।
  • नुनू राम दास: जामताड़ा से गोड्डा भेजे गए।

बोकारो को मिले नए कमान: अरविंद कुजूर फिर बने सहायक आयुक्त

विभाग ने जिलों के शीर्ष अधिकारियों के स्तर पर भी बदलाव की प्रक्रिया तेज कर दी है। हाल ही में सहायक आयुक्त स्तर के अधिकारियों के तबादले के क्रम में अरविंद कुजूर को बोकारो का नया सहायक आयुक्त (उत्पाद) बनाया गया है। इससे पूर्व वे रामगढ़ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि अरविंद कुजूर को दूसरी बार बोकारो जिले का प्रभार सौंपा गया है।

मुख्यालय का स्पष्ट निर्देश है कि सभी अधिकारी व कर्मी बिना किसी विलंब के अपने नए पदस्थापित जिलों में पदभार ग्रहण करें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंदुआडीह भू-धंसान : सड़क की सुरक्षा परखने 30 मीटर गहराई तक होगी वैज्ञानिक खुदाई

धनबाद के केंदुआडीह में भू-धंसान प्रभावित सड़क की सुरक्षा जांचने के लिए...

तोपचांची : साहुबहियार CHC में नहीं मिले डॉक्टर, सर्पदंश से व्यक्ति की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश

तोपचांची में सर्पदंश से व्यक्ति की मौत पर हंगामा। डुमरी विधायक जयराम...