Home झारखण्ड महाकवि विद्यापति की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की घटना की मयूर शेखर झा ने की कड़ी निंदा, जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग।
झारखण्डराज्य

महाकवि विद्यापति की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की घटना की मयूर शेखर झा ने की कड़ी निंदा, जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग।

Share
Share

धनबाद । बेहतर झारखण्ड के संस्थापक सह भाजपा के वरिष्ठ नेता मयूर शेखर झा ने धनबाद के लूबी सर्कुलर रोड पर स्थापित महाकवि विद्यापति की प्रतिमा की तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है।
यह घटना न केवल सार्वजनिक संपत्ति की क्षति है, बल्कि मिथिला संस्कृति, मैथिली साहित्य एवं हमारी आस्था पर घोर प्रहार है।
मयूर शेखर झा ने धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखकर इस घटना की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच व दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा, साथ ही धनबाद नगर निगम द्वारा क्षतिग्रस्त प्रतिमा की यथाशीघ्र मरम्मत/पुनर्स्थापना की मांग की है।उन्होंने सभी सांस्कृतिक स्थलों एवं प्रतिमाओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का भी अनुरोध किया है।उन्होंने आगे कहा कि ऐसी अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।हमारी सांस्कृतिक हमारी विरासत की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रशासन से अपेक्षा है कि इस मामले में प्राथमिकता के साथ कार्रवाई हो।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...