Home क्राईम लूटपाट की योजना बना रहें, देशी पिस्टल के साथ चार अपराधकर्मी गिरफ्तार
क्राईमझारखण्डराज्य

लूटपाट की योजना बना रहें, देशी पिस्टल के साथ चार अपराधकर्मी गिरफ्तार

Share
Share

निरसा । धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पांच से छः अपराधी किस्म के व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने हेतु नीलकुटी मोड़ के पास एकत्रित होने वाले हैं। तत्पश्चात् वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल नीलकुटी मोड़ के पास पहुँची तो पाया कि तीन मोटरसाइ‌किल खड़ा कर पांच व्यक्ति योजना बना रहे हैं। पुलिस गाड़ी को देखते ही सभी पाँचो व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़ कर भागने लगे, जिसमें से चार व्यक्ति को छापामारी दल द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया तथा एक व्यक्ति अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।पकड़ाये व्यक्ति को बारी-बारी से उसका नाम, पता पूछे जाने पर उनलोगों ने अपना-अपना नाम शेख हाजीरूल, शेख दिलावर, सद्दाम अंसारी उर्फ भोलू, शेख आरिफ बताया। चारो अपराधकर्मी एमपीएल ओपी क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर के रहने वाले हैं।भागने में सफल रहा व्यक्ति का नाम शेख डालिम हैं।वह भी एमपीएल ओपी क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर का निवासी हैं।लेकिन, उसका स्थाई पता वीरभूम (पश्चिम बंगाल) बताया गया। पकड़ाये व्यक्ति की तलाशी के क्रम में शेख हाजीरूल उर्फ हाजीरूल के बांये कमर में खोसा हुआ एक देशी लोडेड पिस्टल, जिसके मैगजीन में दो अदद जिंदा कारतुस था तथा इनका पहना हुआ पैंट के दाहिनी पॉकेट से एक मोबाइल मिला। सद्दान अंसारी उर्फ भोलू के बायें कमर में खोसा हुआ एक देशी पिस्टल, जिसके मैगजीन में दो जिंदा कारतुस तथा पहना हुआ पैंट के बायें पीकेट से एक खाली मैगजीन मिला। शेख आरिफ के पॉकेट से एक जियो भारत लिखा हुआ नीले रंग का कीपैड फोन बरामद हुआ। बरामद आग्नेयास्त्र, कारतुस एवं मोटरसाइकिल के बारे में पूछने पर उपरोक्त चारों व्यक्तियों द्वारा न तो कोई वैध कागजात प्रस्तुत किया गया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। उसके उपरांत चार मोटरसाइकिल एवं आग्नेयास्त्र तथा कारतुस तथा मोबाइल को विधिवत् जब्त किया गया। पूछताछ में पकड़ाये व्यक्तियों ने बताया कि वे लोग निरसा में किसी पेट्रोल पंप में लूटपाट करने की योजना बना रहे थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...