Home झारखण्ड पलामू सांसद वी.डी. राम की अध्यक्षता में ‘मंडल संसदीय समिति’ की बैठक
झारखण्डराज्य

पलामू सांसद वी.डी. राम की अध्यक्षता में ‘मंडल संसदीय समिति’ की बैठक

Share
Meeting of the 'Mandal Parliamentary Committee' chaired by Palamu MP V.D. Ram
Share

सांसदों ने उठाईं रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांगें

धनबाद : बुधवार को धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में ‘मंडल संसदीय समिति’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने की। बैठक में धनबाद के सांसद ढुलू महतो, गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और चतरा के सांसद काली चरण सिंह सहित विभिन्न संसदीय क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

यात्री सुविधाओं और लंबित परियोजनाओं पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान उपस्थित सांसदों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों से जुड़ी रेल सुविधाओं, यात्रियों को होने वाली समस्याओं और विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित मांगों को रेलवे के महाप्रबंधक (GM) और मंडल रेल प्रबंधक (DRM) के समक्ष प्रमुखता से रखा। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में लंबे समय से लंबित पड़ी रेल परियोजनाओं पर शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने रखीं ये प्रमुख मांगें

धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने बैठक के बाद बताया कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के हित में कई महत्वपूर्ण मांगें रेलवे प्रशासन के सामने रखी हैं। उनकी प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

  • गंगा-दामोदर एक्सप्रेस का विस्तार: धनबाद-पटना गंगा-दामोदर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन बक्सर तक बढ़ाया जाए।
  • कटरा ट्रेन का रूट विस्तार: धनबाद से कटरा तक चलने वाली ट्रेन को आगे सीधे ‘श्री माता वैष्णो देवी कटरा’ स्टेशन तक संचालित किया जाए, ताकि तीर्थयात्रियों को सहूलियत हो।

सांसद ढुलू महतो ने उम्मीद जताई कि रेलवे इन जनहित की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए यात्रियों को जल्द ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

अधिकारियों ने दिया चरणबद्ध समाधान का आश्वासन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों को विस्तार से साझा किया है। रेलवे अधिकारियों ने सभी मांगों को गंभीरता से लिया है और चरणबद्ध तरीके से इनके समाधान का आश्वासन दिया है।

वहीँ, रेलवे के प्रतिनिधि ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि सांसदों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई है। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को विभिन्न रेल परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रस्तावित योजनाओं और भविष्य के विकास कार्यों की जानकारी दी, साथ ही उनके द्वारा उठाए गए कई सवालों के जवाब भी प्रस्तुत किए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...