Home झारखण्ड हैशटैग #ReleaseScholarship अभियान को नंबर वन ट्रेडिंग बनाने की तैयारी
झारखण्डराज्य

हैशटैग #ReleaseScholarship अभियान को नंबर वन ट्रेडिंग बनाने की तैयारी

Share
Share

डिजिटल आंदोलन के माध्यम से छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाया जायेगा – देवेंद्र नाथ महतो

24 दिसंबर को सुबह 7 बजे से हैशटैग #ReleaseScholarship अभियान को नंबर वन ट्रेडिंग बनाने की तैयारी

रांची । झारखंड सरकार द्वारा छात्रवृत्ति भुगतान नहीं होने के कारण झारखंड के लाखों छात्र – छात्रा पढ़ाई से प्रभावित हो रहे हैं।छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर सड़क से सदन तक मामला गरमाया हुआ है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। डुमरी से रांची 200 किलोमीटर छात्र अधिकार पदयात्रा के पश्चात एक्स (पूर्व ट्विटर) डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छात्र अधिकार डिजिटल आंदोलन घोषणा किया गया है।जिसका हैशटैग #Releasescholarship है,जो 24 दिसंबर बुधवार को सुबह 7 बजे से शुरू होगी।
केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि छात्रवृत्ति भुगतान में केन्द्र और राज्य सरकार का आपसी पॉलिटिकल टकराव हैं।एनडीए और इंडिया गठबंधन के राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार राज्य के छात्र हो रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी देश को विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं,लेकिन अपने ही देश के हजारों छात्रों को सम्मानजनक शिक्षा देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। राज्य सरकार के मंत्री, विधायक एवं विभागीय पदाधिकारी सरकारी सुविधाओं का उपभोग करते आ रहे हैं और दिन प्रतिदिन अपने सरकारी सुविधाओं में बढ़ोतरी भी करते आ रहे हैं।झारखंड के छात्रों के अधिकार के लिए ऑनलाइन की दुनिया में संपूर्ण विश्व के पटल पर डिजिटल एक्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से हम लोग केंद्र और राज्य सरकार दोनों को फोकस करते हुए अपने हक अधिकार की आवाज को मजबूती से रखेंगे और छात्रों के अधिकार दिलाने तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...