Home झारखण्ड कुशल अभ्यर्थी की भर्ती सफलता की कुंजी है – उपायुक्त
झारखण्डराज्य

कुशल अभ्यर्थी की भर्ती सफलता की कुंजी है – उपायुक्त

Share
Share

धनबाद । किसी भी पद के लिए कुशल और योग्य अभ्यर्थी की भर्ती सफलता की कुंजी है। अच्छे अभ्यर्थियों के चयन से विभाग को कुशल कार्यबल मिलेगा।

यह बातें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मनरेगा अंतर्गत सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखा सहायक एवं कंप्यूटर सहायक के पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित बैठक के दौरान कही।

उपरोक्त नियुक्ति के लिए होने वाली परीक्षा में आईआईटी आईएसएम सहयोग प्रदान करेगा। परीक्षा जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है।

उपायुक्त ने कहा कि उपरोक्त परीक्षा के बाद एएनएम, जीएनएम, वार्ड बॉय तथा एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति के लिए भी आईआईटी आईएसएम से सहयोग लिया जाएगा।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, आईआईटी आईएसएम के रजिस्ट्रार डॉ प्रबोध पांडेय, डिप्टी रजिस्ट्रार राजन चौधरी, डीआरडीबी के प्रोजेक्ट ऑफिसर मनोज कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...