Home झारखण्ड उपायुक्त ने सुनी आम जनों की शिकायतें।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने सुनी आम जनों की शिकायतें।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जनता दरबार का आयोजन कर गोविंदपुर, कतरास, धनबाद, निरसा, कलियासोल, भौंरा, राजगंज, पूर्वी टुंडी, बलियापुर, तोपचांची, कतरासगढ़ सहित अन्य क्षेत्र से आए आम जनों की समस्याएं सुनी।

जनता दरबार में बैंक मोड़, टेलीफोन एक्सचेंज रोड के व्यवसायी ने उपायुक्त को बताया कि बरवाअड्डा में उनकी रैयती जमीन है। सारे कागजात उनके नाम पर होने के बाद भी भू माफियाओं द्वारा फर्जी कागज बनाकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं गोविंदपुर से आए व्यक्ति ने बताया कि उनकी निजी जमीन पर बनी बाउंड्री वॉल को जबरन गिरा दिया है।

भौंरा गैर खूंटी न्यू बस्ती से आए ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि उनकी रैयती जमीन पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड पूर्वी झरिया के प्रबंधन द्वारा अवैध रूप से ओवर बर्डन डंप कर दिया गया है। जबकि पूर्वी टुंडी से आई महिला ने पति के इलाज के लिए सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। बलियापुर के किसान ने पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप वितरण में अनियमितता की शिकायत की।

इसके अलावा ऑनलाइन पंजी टू में नाम दर्ज कराने, जमीन का म्यूटेशन नहीं होने, पेड़ गिराकर मकान को क्षतिग्रस्त करने, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट जारी करने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने आम जनों की समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दरबार में प्रभारी जन शिकायत कोषांग नियाज अहमद भी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...