Home झारखण्ड मेयर चुनाव में संजीव सिंह की जीत,झामुमो कांग्रेस भाजपा एवं जेएलकेएम समर्थित उम्मीदवार टॉप 5 की सूची में।
झारखण्डराजनीतिराज्य

मेयर चुनाव में संजीव सिंह की जीत,झामुमो कांग्रेस भाजपा एवं जेएलकेएम समर्थित उम्मीदवार टॉप 5 की सूची में।

Share
Sanjeev Singh wins in Mayor elections, JMM, Congress, BJP and JLKM supported candidates in top 5 list.
Share

धनबाद । पूर्व विधायक संजीव सिंह की धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर जीत हुई हैं। मतगणना के प्रारंभ से ही संजीव सिंह सबसे आगे रहें और अंतिम तक बढ़त बनी रही।पूर्व मेयर झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्र शेखर अग्रवाल प्रारंभ से लेकर गिनती समाप्त होने तक दूसरे नंबर पर ही रहें।हालांकि,मतदान होने के बाद से रुझानों में मेयर पद पर जीत पूर्वानुमान संजीव सिंह के पक्ष में ही था।संजीव सिंह ने चंद्र शेखर अग्रवाल को 31902 मतों से हराया।संजीव सिंह को कुल 114362 मत प्राप्त हुए।जबकि,चंद्र शेखर अग्रवाल को 82460 मत मिलें।जबकि,कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम अंसारी 59079 मत लाकर तीसरे नंबर पर रहें।वहीं,भाजपा समर्थित संजीव कुमार 57895 मत लाकर चौथे स्थान पर रहें।पांचवे नंबर पर रहें जेएलकेएम समर्थित प्रकाश कुमार को 21727 मत प्राप्त हुए।धनबाद नगर निगम की पहली मेयर इंदु देवी इस चुनाव में छठे स्थान पर रहीं।उन्हें कुल 16301 मत मिलें।इस बार लगभग 29 प्रत्याशी मेयर पद की दौड़ में थे।जिनमें से सबसे आगे संजीव सिंह निकले।

संजीव सिंह की जीत पर परिजनों एवं समर्थकों में हर्ष।

संजीव सिंह की जीत पर परिजनों एवं समर्थकों में हर्ष हैं।मतगणना स्थल से लेकर घर तक समर्थकों की भीड़ लगातार बनी रहीं।पूर्व विधायक मां कुंती सिंह ने मिठाई खिलाकर जीत की बधाई एवं आशीर्वाद दिया।साथ ही विधायक पत्नी रागिनी सिंह ने भी जीत पर खुशी जताई।अनुज सिद्धार्थ गौतम, दोनों बहनें, बेटी सताक्षी, बहू मिनी सिद्धार्थ गौतम सहित परिवार के सभी सदस्य जीत से खुश हैं।सबों ने इस जीत को जनता की जीत बताया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...