Home झारखण्ड तोपचांची : साहुबहियार CHC में नहीं मिले डॉक्टर, सर्पदंश से व्यक्ति की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश
झारखण्डराज्य

तोपचांची : साहुबहियार CHC में नहीं मिले डॉक्टर, सर्पदंश से व्यक्ति की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश

Share
Topchanchi: No doctors found at Sahubahiyar CHC; public outrage erupts following a man's death from snakebite.
Share

धनबाद : जिले के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत अंबाडीह गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में सो रहे 40 वर्षीय दिनेश कुमार महतो को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिसके बाद समय पर सही डॉक्टरी इलाज न मिलने से उनकी जान चली गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर गहरा असंतोष है।

इलाज के लिए भटकते रहे परिजन

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सर्पदंश के तुरंत बाद परिजन दिनेश को लेकर पास के साहुबहियार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। परिजनों का आरोप है कि रात की इमरजेंसी ड्यूटी में केंद्र पर कोई भी चिकित्सक तैनात नहीं था। मजबूरी में उन्हें गोमो के एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। वहाँ शुरुआती इलाज के बाद हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया, लेकिन धनबाद पहुँचने से पहले ही रास्ते में दिनेश ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम संपन्न हुआ।

विधायक जयराम महतो ने जताई तल्खी, सिविल सर्जन को दी चेतावनी

हादसे की खबर मिलते ही डुमरी विधायक जयराम महतो पीड़ित परिवार के घर पहुँचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मौके से ही धनबाद के सिविल सर्जन से दूरभाष पर वार्ता की और साहुबहियार स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि कालीन चिकित्सा सेवा दुरुस्त करने तथा एंटी-वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि यदि ग्रामीण इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं में तुरंत सुधार नहीं किया गया, तो वे इस गंभीर मामले को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाएंगे। दूसरी ओर, ग्रामीणों ने भी स्वास्थ्य केंद्र में चौबीसों घंटे डॉक्टरों की रोस्टर-वार तैनाती की माँग की है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...