Home झारखण्ड राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना : उपायुक्त ने कर्मियों के बीच किया स्वास्थ्य कार्ड का वितरण
झारखण्डराज्य

राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना : उपायुक्त ने कर्मियों के बीच किया स्वास्थ्य कार्ड का वितरण

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सोमवार को राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत समाहरणालय के कर्मियों को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया।

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे राज्य कर्मियों, सेवानिवृत कर्मीयों एवं उनके आश्रितों को इस योजना के तहत आच्छादित अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं गंभीर बीमारी की स्थिति में 10 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी के तहत राज्य कर्मियों द्वारा ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन किया गया था। जिसके फलस्वरुप धनबाद जिले में विभिन्न विभागों के लिए 30537 स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया गया है।

मौके पर प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...