Home झारखण्ड उपायुक्त ने की राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने की राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी‌ आदित्य रंजन ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी 1 अगस्त 2025 को आईआईटी आईएसएम में निर्धारित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

इस क्रम में उन्होंने राष्ट्रपति के आईआईटी आईएसएम में आगमन, स्वागत, विश्राम कक्ष, ग्रीन रूम, ग्रीन रूम से कार्यक्रम स्थल तक रूट लाइन, डायस प्लान, राष्ट्रपति का स्वागत, आमंत्रण पत्र, प्रॉक्सिमिटी पास, मजिस्ट्रेट व पुलिस ड्यूटी पास, फोटोग्राफी सेशन सहित माननीय राष्ट्रपति के मिनट – टू – मिनट कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की।

उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति के विश्राम कक्ष से कार्यक्रम स्थल तक का रास्ता बिल्कुल क्लियर रहना चाहिए। प्रवेश द्वार के अनुसार सभी के लिए अलग-अलग रंग के पहचान पत्र होने चाहिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने धनबाद एयरपोर्ट तथा बिरसा मुंडा स्टेडियम में हेलीकॉप्टर लेंडिंग, ड्रोप गेट, पुलिस व मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति, आईआईटी आईएसएम तक रूट लाइन को लेकर धनबाद नगर निगम, जिला परिवहन पदाधिकारी, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, पथ निर्माण विभाग, वन विभाग तथा भवन प्रमंडल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, आईआईटी आईएसएम के रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय, डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, डीएसपी सुमित कुमार, शंकर कामती, अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...