Home बिहार राजस्व कार्यों के निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन की सख्ती।
बिहारराज्य

राजस्व कार्यों के निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन की सख्ती।

Share
Share

31 दिसंबर तक हर हाल में होगा लंबित मामलों का निष्पादन।

जिला प्रशासन ने अंचलाधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, छुट्टियां रद्द।

बेतिया। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह एवं अपर समाहर्ता (राजस्व) राजीव रंजन सिन्हा ने जिले में लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि परिमार्जन, म्यूटेशन, ई-मापी, सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने, भूमि सत्यापन तथा जन शिकायतों से संबंधित सभी लंबित मामलों का निष्पादन हर हाल में 31 दिसंबर तक सुनिश्चित किया जाए।

जिला प्रशासन ने सभी डीसीएलआर को अपने-अपने अनुमंडल अंतर्गत अंचलों में लंबित राजस्व कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करते हुए निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही अपर समाहर्ता (राजस्व) राजीव रंजन सिन्हा द्वारा प्रतिदिन शाम 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचलों की दैनिक प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन अंचलाधिकारियों का कार्य निष्पादन 31 दिसंबर तक संतोषजनक नहीं पाया जाएगा, उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

लंबित राजस्व कार्यों के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी अंचलाधिकारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि आम जनता से जुड़े भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस सख्त निगरानी और नियमित समीक्षा से राजस्व मामलों में तेजी आएगी और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...