Home बिहार अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत तीन दंपतियों को मिला एक-एक लाख का अनुदान।
बिहारराज्य

अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत तीन दंपतियों को मिला एक-एक लाख का अनुदान।

Share
Share

जिला पदाधिकारी ने तीन लाभुक दंपतियों को एक–एक लाख रुपये का सावधि जमा पत्र (एफडी) प्रदान किया।

बेतिया। जिला पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण तरनजोत सिंह द्वारा सामाजिक समरसता एवं समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत तीन लाभुक दंपतियों को एक–एक लाख रुपये का सावधि जमा पत्र (एफडी) प्रदान किया गया। यह वितरण कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव को कम करने और अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से न केवल नवविवाहित दंपतियों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और समावेशी समाज के निर्माण का संदेश भी दिया जाता है।

जिलाधिकारी ने लाभुक दंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आपसी प्रेम, सम्मान और विश्वास के साथ अपने दांपत्य जीवन को सफल बनाएं तथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के तहत पात्र लाभुकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभ सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने लाभुकों को बधाई देते हुए सरकार की इस कल्याणकारी योजना की सराहना की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...