Home झारखण्ड सदर अस्पताल में दिव्यांग महिला का हुआ सफल ऑपरेशन।
झारखण्डराज्य

सदर अस्पताल में दिव्यांग महिला का हुआ सफल ऑपरेशन।

Share
Share

धनबाद । धनबाद के सदर अस्पताल में एक दिव्यांग महिला का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। महिला के पति भी दिव्यांग है।

इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल में आज झरिया क्षेत्र के लोदना नंबर 4 की रहने वाली 30 वर्षीय गीता देवी, पति अमरजीत पासवान, जन्म से ही दिव्यांग (बोलने में असमर्थ) हैं। उनके पति भी पोलियो से ग्रसित हैं और स्थानीय स्तर पर चिना बादाम बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गीता देवी के चार छोटे बच्चे हैं।

प्रसव के बाद गीता देवी को बच्चेदानी बाहर आने (यूटेराइन प्रोलैप्स) की गंभीर समस्या हो गई थी, साथ ही उन्हें पेशाब करने में भी काफी कठिनाई हो रही थी। अत्यंत कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण परिवार इलाज कराने में असमर्थ था। आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद आसपास कोई ऐसा अस्पताल उपलब्ध नहीं था जहाँ उचित उपचार मिल सके।

परिवार की आर्थिक व सामाजिक स्थिति को देखते हुए सहिया के माध्यम से गीता देवी को सदर अस्पताल लाया गया। यहाँ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव द्वारा जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया गया।

16 जनवरी को डॉ. संजीव के नेतृत्व में गीता देवी का सफल वेजाइनल हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य और स्थिर है। इस सर्जरी में निश्चेतक डॉ. आनंद, ओटी सहायक मधुसूदन मरांडी तथा अनिता सिस्टर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

परिजनों ने बताया कि यदि यह ऑपरेशन बाहर किसी निजी अस्पताल में कराया जाता तो लगभग 50 से 60 हजार रुपये का खर्च आता, जो उनके लिए संभव नहीं था।

गीता देवी के पति और परिवार ने जिला प्रशासन के साथ सदर अस्पताल एवं पूरी चिकित्सकीय टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल ने उनकी उम्मीदों को नई ज़िंदगी दी है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...