Home झारखण्ड उपायुक्त ने की गणतंत्र दिवस समारोह के तैयारियों की समीक्षा।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने की गणतंत्र दिवस समारोह के तैयारियों की समीक्षा।

Share
Share

सभी सरकारी भवन, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जाएगा झंडोत्तोलन।

समारोह स्थल पर लगेंगे दो बड़े एलईडी स्क्रीन।

आर्म्स की प्रदर्शनी व राइफल क्लब का रहेगा स्टॉल।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी सरकारी कार्यालय, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र में गणतंत्र दिवस से पूर्व साफ सफाई कर ध्वजारोहण व विद्युत सज्जा करने तथा शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में दो बड़े एलईडी स्क्रीन लगाने का निर्देश दिया।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर दर्शकों के लिए स्कूली बच्चों की ड्रिल, परेड, झांकी के अलावा आर्म्स की प्रदर्शनी एवं राइफल क्लब का एक स्टॉल रहेगा। वहीं गणतंत्र दिवस से पूर्व संपूर्ण रूट लाइनिंग की जांच की जाएगी और जो भी त्रुटि उजागर होगी उसे संबंधित विभाग द्वारा दुरुस्त किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी कर्मी, पुलिस पदाधिकारी, राजस्व कर्मी, पंचायत सेवक, जनसेवक को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को झांकी में दर्शाने तथा झांकी में उत्कृष्ट एवं अच्छे संदेश प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।

वहीं परेड का पूर्वाभ्यास 20 जनवरी से 24 जनवरी तक किया जाएगा। 24 जनवरी को सुबह 9.30 बजे उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक संयुक्त रुप से परेड का निरीक्षण करेंगे।

बैठक में मुख्य समारोह स्थल की साफ सफाई, सौंदर्यीकरण, मुख्य समारोह स्थल की घेराबंदी, सुरक्षा, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य अतिथियों, मीडियाकर्मियों के बैठने की व्यवस्था, समाहरणालय परिसर, मिश्रित भवन सहित शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर विद्युत साज सज्जा आदि को लेकर विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...