Home झारखण्ड सूरज महतो ने कहा-डॉ नीलम मिश्रा की जीत पक्की.
झारखण्डराजनीतिराज्य

सूरज महतो ने कहा-डॉ नीलम मिश्रा की जीत पक्की.

Share
Share

JMM की वरीय नेत्री डॉ नीलम मिश्रा ने मेयर पद के लिए किया नामांकन, उमड़ा जनसैलाब।

धनबाद । सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की वरीय नेत्री डॉ नीलम मिश्रा ने धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर शहर में जबरदस्त जनउत्साह देखने को मिला।
डॉ नीलम मिश्रा खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए समाहरणालय पहुंचीं। उनके साथ जीप में झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष सूरज महतो भी मौजूद थे। नामांकन यात्रा के दौरान डॉ नीलम मिश्रा के काफिले में हजारों समर्थक शामिल हुए। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया और पूरे रास्ते नारेबाजी करते हुए जोश के साथ समर्थन जताया।
भारी जनसमर्थन को देखकर डॉ नीलम मिश्रा काफी प्रसन्न नजर आईं। पूरे माहौल में उत्साह, विश्वास और जीत का आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष सूरज महतो ने कहा “डॉ नीलम मिश्रा एक जुझारू और कर्मठ नेत्री हैं। भले ही आज वे मेयर पद का चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन इससे पहले भी वे धनबाद नगर निगम क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए 24 घंटे जनता की सेवा करती रही हैं।बुजुर्ग, नौजवान और महिलाएं हर वर्ग के लोगों से उनका सीधा जुड़ाव है और सभी के साथ उनका तालमेल बेहद मजबूत है।”

उन्होंने आगे कहा कि “आज धनबाद की जनता को यह साबित करना है कि उन्हें एक ऐसा मेयर चाहिए जो जनता के हित में, उनके सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहे। जिस तरह से जनता उमड़कर डॉ नीलम मिश्रा के समर्थन में आ रही है, उससे साफ है कि उनकी जीत पक्की है।”

नामांकन यात्रा में उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि डॉ नीलम मिश्रा को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...