Home झारखण्ड हरसंभव मदद एवं जरूरी चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु जिला की टीम पहुंची राजनंदनी के घर
झारखण्डराज्य

हरसंभव मदद एवं जरूरी चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु जिला की टीम पहुंची राजनंदनी के घर

Share
Share

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बेटी राजनंदनी को हरसंभव मदद एवं जरूरी चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु जिला की टीम पहुंची राजनंदनी के घर

धनबाद । जिला अंतर्गत चिरकुंडा के रहने वाली इंद्रजीत चक्रवाती की 16 वर्षीय बेटी राजनंदनी जो की गाइनाकोलॉजिकल प्रॉब्ल, ब्रेन अटैक, अस्थमा, लिवर की परेशानी और गले में गाँठ जैसी कई समस्या से ग्रसित है।इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से उक्त मामले की जांच कर राजनंदनी बेटी को हरसंभव एवं जरूरी चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु उपायुक्त आदित्य रंजन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उक्त मामले पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने संज्ञान लेते हुए राजनंदनी बेटी को हरसंभव एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला से समाज कल्याण तथा सिविल सर्जन विभाग के पदाधिकारियों को उनके आवास पर भेजा गया। जिला से गई टीम द्वारा तत्क्षण संपूर्ण स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

मौके पर जिला बाल कल्याण पदाधिकारी साधना कुमारी, चिकित्सक की टीम, सीडबलूसी की कर्मी समेत अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles